Search

 
 
 

Ramgarh News: सवा करोड़ की लागत से जिले के 1000 चापाकलों का होगा मरम्मत कार्य

जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है. करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 1000 चापाकलों की मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया गया.
 

Ramgarh: जिले में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है. करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से 1000 चापाकलों की मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया गया. समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ के विधायक ममता देवी, बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी तथा मांडू के विधायक निर्मल महतो ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर योजना का शुभारंभ किया.

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खराब एवं अनुपयोगी पड़े चापाकलों की मरम्मत से आम नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूती प्राप्त होगी.

 

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में चिन्हित लगभग 1000 चापानलों की मरम्मत का कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा. इससे बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी आबादी को लाभ मिलेगा तथा गर्मी के दौरान पेयजल संकट की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा.

 

जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जाएं, ताकि लोगों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, जिला प्रशासन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही