Ramgarh News : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ जिले के बरकाकाना निवासी शिव शरण को बरकाकाना मंडल का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. शिवशरण पिछले कई वर्षों से भाजपा संगठन और समाज के लिए जमीनी स्तर पर जुड़कर कार्य कर रहे थे. उन्होंने कहा कि बरकाकाना क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे.
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विकास योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा. सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. जनता की हर समस्या का समाधान कराना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी.