Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News : महिला के गले से सोने की चेन छीन फरार हुए उचक्के

उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. वारदात रामगढ़ से मरार जाने वाली सड़क पर सीएन कॉलेज के सामने हुई. महिला अपनी बच्ची के साथ घर जा रही थी.
Advertisement
Advertisement
बाइक पर पीछे बैठे युवक ने छीनी महिला के गले से चेन.

Ramgarh : रामगढ़ जिले में इन दिनों चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं. शुक्रवार की शाम दो उचक्कों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. वारदात रामगढ़ से मरार जाने वाली सड़क पर सीएन कॉलेज के सामने हुई.


मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपनी बच्ची के साथ घर जा रही थी. तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक सामने से आए और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से चेन झपट ली, फिर बाइकी की गति तेज कर दोनों NH-33 की ओर भाग निकले. महिला के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही