Search

 
 
 

Ramgarh News : पुलिस का विशेष अभियान, 13 अपराधी गिरफ्तार

जिले में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी व कांडों में शामिल अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान पतरातु एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई और 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.
 

Ramgarh :  जिले में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी व कांडों में शामिल अपराधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान पतरातु एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी व अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई और 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.  

 

साथ ही हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, उत्पाद अधिनियम और चोरी जैसे मामलों में शामिल अपराधियों का सत्यापन भी किया गया. गिरफ्तार अपराधियों में शंभु सोनी, विजय तुरी, असगर अंसारी, अरबाज अंसारी, सुरेश महतो, सीताराम साव, सरदार प्रजापति उर्फ सरदार कुमार और डेघनाथ घटवार शामिल हैं.

 

इसके अलावा  राजेश साव उर्फ लंगड़ा, संजय मुंडा, विकास शाह, सुमित अग्रवाल और राम प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. 

 

Uploaded Image

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही