Search

 
 
 

Ramgarh News : टाटा स्टील फाउंडेशन ने वेस्ट बोकारो में मनाया अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस

टाटा स्टील फाउंडेशन ने वेस्ट बोकारो कोलियरी डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया. यह आयोजन जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान, पहचान और उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में किया गया.
 
कार्यक्रम में भाग लेते लोग.

Ramgarh : टाटा स्टील फाउंडेशन ने वेस्ट बोकारो कोलियरी डिवीजन में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया. यह आयोजन जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक ज्ञान, पहचान और उनके अमूल्य योगदान के सम्मान में किया गया. कार्यक्रम में जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, सामुदायिक कल्याण को मजबूत करने तथा समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

 

इसे भी पढ़ें


कार्यक्रम का आयोजन वैश्विक थीम आदिवासी दाइयों का सम्मान: जीवन और कल्याण की सुरक्षा” पर आधारित था. मुख्य अतिथि टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के कैपिसिटी एनहांसमेंट प्रोजेक्ट के चीफ राजेश कुमार आदिवासी समुदायों और समाज में उनके योगदान पर चर्चा की. उन्होंने मानव जीवन की उत्पत्ति और झारखंड से इसके संबंध पर रोचक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया. 


टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो के यूनिट लीड आदित्य कुमार सिंह ने आदिवासी दाइयों की भूमिका पर प्रकाश डाला. कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में ये दाइयां मां और बच्चे के स्वास्थ्य की देखभाल, पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों को बनाए रखने और पूरे समुदाय के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं.


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आदिवासी डॉक्यूमेंट्री ‘टापू राजी’ रहा. इसके बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदिवासी डॉक्यूमेंट्री फिल्मकार बीजू टोप्पो के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया. कार्यक्रम में ओल चिकी भाषा की कक्षाओं के शिक्षक, टाटा स्टील और टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी मौजूद रहे.
 
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही