Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ प्रेस क्लब का टाटा स्टील के अधिकारियों ने लिया जायजा

Ramgarh News: बैठक के दौरान प्रेस क्लब की ओर से भवन के नवीनीकरण,आधुनिकीकरण, मरम्मत, अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल और अतिरिक्त कमरा निर्माण का मांग-पत्र सौंपा गया. इसके साथ ही पत्रकारों के लिए टाटा स्टील अस्पताल में मेडिकल सुविधा, स्वास्थ्य सहायता और सीएसआर के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग का आग्रह किया गया.
 
रामगढ़ प्रेस क्लब में अतिथियों का स्वागत

Ramgarh News: प्रेस क्लब रामगढ़ परिसर में टाटा स्टील के झारखंड जोन के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन हेड राजेश रंजन और वेस्ट बोकारो डिवीजन की एरिया मैनेजर कैंथिया के साथ कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक के बाद टाटा स्टील के अधिकारियों ने प्रेस क्लब परिसर का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया.


इसे भी पढ़ें:


बैठक के दौरान प्रेस क्लब की ओर से भवन के नवीनीकरण,आधुनिकीकरण, मरम्मत, अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल और अतिरिक्त कमरा निर्माण का मांग-पत्र सौंपा गया. इसके साथ ही पत्रकारों के लिए टाटा स्टील अस्पताल में मेडिकल सुविधा, स्वास्थ्य सहायता और सीएसआर के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहयोग का आग्रह किया गया. टाटा स्टील प्रबंधन ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक रुख जताया. 


पत्रकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लब में पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, कार्यालय संबंधी सुविधाएं, बिजली एवं अन्य आवश्यक आधारभूत संसाधनों के विकास की आवश्यकता से भी प्रबंधन को अवगत कराया गया. प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने तथा भविष्य में पत्रकारों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई.


टाटा स्टील के झारखंड ज़ोन के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजेश रंजन,  कॉरपोरेट विभाग वेस्ट बोकारो डिवीजन की एरिया मैनेजर कैंथिया (Canthiya) के अलावा प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद,  सचिव धर्मेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष- दुर्वेज आलम, उपाध्यक्ष प्रदीप राज बबलू, संयुक्त सचिव- दिलीप सिंह, कार्यकारणी सदस्य- रितेश कश्यप, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार, नीरज कुमार, सुरेंद्र सिंह भाटिया, अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, हीरा सिंह, पूर्व अध्यक्ष- वीरेंद्र कुमार वीरू, पूर्व कोषाध्यक्ष- तरुण बागी, मुकेश सिंह, प्रमोद कुमार, मंसूर खान, प्रिंस वर्मा, अशफाक अहमद, पंकज पाठक सहित कई मौजूद रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही