Ramgarh News : रामगढ़ डीसी ऋतुराज के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से सोमवार को एन-23 पर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाएं रोकने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था. इस दौरान चालकों से अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने की अपील की गई.
चालकों को रिफ्लेक्टिव टेप के महत्व की जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि रात के समय या कम दृश्यता की स्थिति में रिफ्लेक्टिव टेप लगे वाहन दूर से ही स्पष्ट दिखाई देते हैं. इससे सड़क दुर्घटनाएं का खतरा कम किया जा सकता है. चालकों को वाहनों के आगे सफेद, दोनों किनारों पर पीले और पीछे लाल रंग के रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने की अपील की गई.
अभियान में एमवीआई मोनू मृणाल, विपुल उरांव, सुप्रभात कुमार पाठक, तकनीकी सहायक विकास कुमार सहित परिवहन विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.