Search

 
 
 

Ramgarh News : चारकोल फाइंस लदा ट्रक फास्ट फूड दुकान पर पलटा, दो लोग घायल

जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र में एक 12 चक्का ट्रक पलट गया, जिसकी चपेट में फास्ट फूड दुकान में खा रहे दो एक व्यक्ति आ गए. इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई है.
 

Ramgarh  : जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र में एक 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर फास्ट फूड दुकान पर पलट गया, जिसकी चपेट में दुकान में खा रहे दो एक व्यक्ति आ गए. इनमें से एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दूसरे को मामूली चोटें आई है. 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कोयले का चूर (कोल फाइन्स) लदा 12 चक्का ट्रक (JH 29B 3365) रात तकरीबन 11 बजे पतरातू से रामगढ़ की ओर जा रहा था. इस क्रम में भदानीनगर पोस्ट ऑफिस के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर जितेंद्र कुमार के फास्ट- फूड दुकान से जा टकराया.

 

इस दौरान दुकान पर चाउमिन खा रहे युवक प्रेम केशरी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि एक अन्य युवक को हल्की चोटें लगी. ट्रक की टक्कर से दुकान को काफी क्षति पहुंची. वहीं सड़क किनारे खड़ी संचालक जितेंद्र कुमार की बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

 

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मामले की जानकारी पर पहुंची भदानीनगर पुलिस आनन-फानन में एंबुलेंस पर गंभीर रूप से घायल प्रेम को रामगढ़ सदर अस्पताल भिजवाया. वहीं अन्य युवक को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में ले जाया गया.

 

घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं.  स्थानीय ने कहा कि सरकार और प्रशासन के सारे कायदे-कानून दोपहिया वाहन चालकों के लिए हैं.  सड़क पर अंधाधुंध रफ्तार में बेतहाशा भागते ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की जवाबदेही कोई नहीं लेता.

 

कई ड्राइवर नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते हैं. वहीं वाहन में खलासी भी नहीं होता है. ट्रांसपोर्टर पैसे बचाने के चक्कर में नौसिखियों को भी स्टेयरिंग थमा दे रहे हैं. सड़क पर 24 घंटे काल बनकर दौड़ रहे मालवाहक वाहनों के लिए अधिकारियों को जागरूक होने की जरूरत है. 

 

बताते चलें कि शुक्रवार की अहले सुबह भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के सौंदा 'डी-सौंदा बस्ती मुख्य मार्ग पर भी कोयले का चूर लदा एक 12 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.  जिसमें ट्रक पर लदा कोयले का चूर सड़क पर पसर गया. हालांकि दुर्घटना में चालक सुरक्षित रहा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही