Search

 
 
 

Ramgarh News : प्रेमी जोड़े को डरा-धमकाकर बाइक छिनने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

प्रेमी जोड़े को निशाना बनाकर बाइक छीनने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनोज कुमार और कृष्णा कुमार तुरी के रूप में हुई है. अपराधियों के पास से लूटी गई बाइक,  घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा हेलमेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए.
 

Ramgarh :  प्रेमी जोड़े को निशाना बनाकर बाइक छीनने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनोज कुमार और कृष्णा कुमार तुरी के रूप में हुई है. अपराधियों के पास से लूटी गई बाइक,  घटना में प्रयुक्त बाइक के अलावा हेलमेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. 

 

जानकारी के अनुसार, बीता रात करीब आठ बजे एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भुरकुंडा से पतरातू की ओर जा रहा था. तभी लबगा चौक से मुरकट्टी डैम की और मुड़ने पर दो अज्ञात अपराधियों ने पल्सर बाइक (नं-JH24G 8421) से उनका पीछा किया.

 

इसके बाद जीरो पाइंट मुरकट्टी के पास दोनों को रोका और डराया-धमकाकर उनकी की चाबी छीन ली. साथ ही गलत हरकत करने की कोशिश की. किसी तरह युवक-युवती मौके से भाग निकले, जिसके बाद आरोपी उनकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए और उसे बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदल पार्किंग के पास जंगल में छिपा दिया.

 

युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.  सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर बासल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही