Search

 
 
 

Ramgarh News: सिदो-कान्हू मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता शुरू

Ramgarh News: अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है. इस मंच के माध्यम से स्कूली बच्चों को गांव एवं प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है.
 
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
  • पहले दिन अंडर-17 वर्ग में खो-खो, कबड्डी व वॉलीबॉल के मुकाबले

Ramgarh News: मंगलवार को रामगढ़ के सिदो-कान्हू मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी एवं मांडू विधायक निर्मल महतो शामिल हुए. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार शील, जिला शिक्षा अधीक्षक खुशबू कुमारी तथा 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश उपस्थित रहे.


इसे भी पढ़ें:


अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है. इस मंच के माध्यम से स्कूली बच्चों को गांव एवं प्रखंड स्तर से लेकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है. 


उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार खिलाड़ियों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें.


प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी एवं वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं हुई. विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

 

ये रहे विजेता

वॉलीबॉल — बालिका वर्ग

विजेता: एस.एन. उच्च विद्यालय, बरकाकाना, पतरातू
उपविजेता: पीएम श्री उच्च विद्यालय, बरियातू, गोला

 

वॉलीबॉल — बालक वर्ग

विजेता: जनता प्लस टू उच्च विद्यालय, चैनपुर, मांडू
उपविजेता: एस.एस. प्लस टू उच्च विद्यालय, गोला

 

कबड्डी — बालक वर्ग

विजेता: आर.बी. प्लस टू उच्च विद्यालय, सांडी, चितरपुर
उपविजेता: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, चटाक, दुलमी

 

कबड्डी — बालिका वर्ग

विजेता: झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, दुलमी
उपविजेता: के.बी. प्लस टू उच्च विद्यालय, लारी, चितरपुर

 

खो-खो — बालक वर्ग

विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीऊर, पतरातू
उपविजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चाड़ी हिंदी, गोला

 

खो-खो — बालिका वर्ग

विजेता: उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीऊर, पतरातू
उपविजेता: पीएम श्री उच्च विद्यालय, कूल्ही, दुलमी

 

प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया. आयोजन का उद्देश्य स्कूली स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना तथा खेल के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही