Search

 
 
 

Ramgarh News : सुमित अग्रवाल हत्याकांड में दो और गिरफ्तार, चाकू व बाइक बरामद

रामगढ़ के चर्चित सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने दो और आरोपियों सुमित कुमार सोनी व अभिषेक कुमार साव को गिरफ्तार किया है. दोनों न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ के रहने वाले हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते मुख्यालय डीएसपी.

Ramgarh : रामगढ़ के चर्चित सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने दो और आरोपियों सुमित कुमार सोनी व अभिषेक कुमार साव को गिरफ्तार किया है. दोनों न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़ के रहने वाले हैं. उन्हें जेल भेज दिया गया. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू व घटना में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई है. यह जानकारी मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. 

 


उन्होंने बताया कि मामले में सूरज कुमार दास उर्फ छोटू उर्फ सरकार दास को गिरफ्तार कर 1 अगस्त को जेल भेजा जा चुका है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा.


छापेमारी में मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पाण्डेय, एसआई मंजेश कुमार, सुमंत कुमार राय, बिरबल हेंब्रम, विकाश कुमार, मनीष कुमार सिंह, जॉनी कुमार, रोशन बाड़ा, रोशन कुमार, मो. नौशाद व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही