Search

 
 
 

Ramgarh News: पतरातू के दो युवकों पर नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ का आरोप, मां ने दर्ज करायी शिकायत

Ramgarh News: थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है. महिला का आरोप है कि उसके काम पर चले जाने के बाद पलानी सोलिया निवासी इमरान और शाह कॉलोनी निवासी सद्दाम उसके घर पहुंचते हैं और उसकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं.
 
पतरातू थाना

Ramgarh News: पतरातू थाना क्षेत्र की शाह कॉलोनी पंचायत में एक विधवा महिला ने दो युवकों पर अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने व अपहरण की धमकी का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने पतरातू थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 242, के तहत  17 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

 काम पर जाने के बाद घर पहुंचने का आरोप 

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है. महिला का आरोप है कि उसके काम पर चले जाने के बाद पलानी सोलिया निवासी इमरान और शाह कॉलोनी निवासी सद्दाम उसके घर पहुंचते हैं और उसकी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं.

 

महिला के मुताबिक, जब उसे दोनों युवकों की कथित हरकतों की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया. आरोप है कि विरोध करने के बाद इमरान उसके घर पहुंचा और उसे जान से मारने के साथ-साथ उसकी दोनों बेटियों का अपहरण करवाने की धमकी दी.

 

फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप 

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उससे फोन पर गाली-गलौज की जाती है और बेटियों को सौंपने के लिए दबाव बनाया जाता है. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है.

 

बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग 

पीड़ित महिला ने पतरातू थाना प्रभारी से दोनों युवकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी दोनों नाबालिग बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है. मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही