Ramgarh News : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया. पीड़िता के परिजनों ने चितरपुर गोदाम मुहल्ला निवासी एजाजुल हक पर उनकी बेटी के साथ छेड़खानी के करने का आरोप लगाया गया था.
इस मामले में आरोपी के खिलाफ रजरप्पा थाना में कांड संख्या 140/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसआई रंजीत महतो के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने उसे दबोच लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.