Ramgarh News : रामगढ़ जिले के चितरपुर काली चौक निवासी एक युवक प्रकाश दीप पटवा के साथ मारपीट की घटना हुई. युवक ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर तीन युवकों पर मारपीट कर घायल करने व 1300 रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है. कहा कि तीनों युवको ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. आवेदन में दुर्गा मंदिर काली चौक निवासी सुब्रमनियम, प्रकाश साव व सुजल साव को आरोपी बनाया गया है.
प्रकाश दीप पटवा ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे तीनों आरोपी उसके घर के सामने पहुंचे और गाली-ग्लौज करने लगे. घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया. इसके बाद आरोपी रात करीब 11 बजे उसे खोजते हुए रजरप्पा मोड़ स्थित सूर्या होटल पहुंचे. वहां तीनों ने उस पर लात-घूंसों, रॉड, लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया. वह घायल होकर जमीन पर गिर गया. पुलिस ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.