Search

 
 
 

Ramgarh News: पारसोतिया में युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में रिम्स रांची रेफर

Ramgarh: रामगढ़ शहर के पारसोतिया क्षेत्र में बिती रात गोली चलने की घटना हुई. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.
 

Ramgarh: रामगढ़ शहर के पारसोतिया क्षेत्र में बिती रात गोली चलने की घटना हुई. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है.

 

घायल युवक का नाम अंकित यादव है. वह रामगढ़ के बंगाली टोला निवासी गर्जन का पुत्र है. उसके सीने में गोली लगी है और गोली शरीर के भीतर फंसी होने की बात कही जा रही है.

 

जानकारी के मुताबिक घटना के बाद युवक परिजन घायल युवक को रांची रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रांची रेफर कर दिया.

 

घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चा है. कुछ लोगों का कहना है कि मामला व्यक्तिगत संबंधों या कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. वहीं यह भी चर्चा है कि युवक ने स्वयं को गोली मारी, जबकि कुछ लोग इसे आपराधिक घटना बता रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली कैसे चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही