Ramgarh : रामगढ़ जिले के छत्तर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलशयात्रा के साथ हुआ. कलशयात्रा में 1001 महिलाएं सहित बड़ी संख्य में श्रद्धालु शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, पार्षद धनेश्वर महतो, प्रीति दीवान, मुखिया किशुनराम मुंडा शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत भगवा गमछा ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर किया गया.
कलशयात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर दामोदर नदी तट पर पहुंची. वहां आचार्य रामशरण गिरी ने पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरवाया. इसके बाद महिलाएं माथे पर कलश लेकर विभिन्न इलाकों से होते हुए मंदिर पहुंचीं. इसके बाद मंदिर में कलश की स्थापना की गई. जयकारों से वातावरण गूंज उठा. यज्ञ के दौरान कृष्णोहा दामोदर प्रतिदिन भगवान रूद्र की कथा सुनाएंगे.
https://lagatar.in/ranchi-drivers-nap-proves-fatal-milk-tanker-rams-into-hyva-from-behind
कलशयात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष राम पदारथ सिंह, उपाध्यक्ष लोकेश सिंह, सुभाष सिंह, महामंत्री दिलीप कुमार सिंह, सचिव रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी पवन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, भोला सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अंगेश सिंह, नवलेश सिंह, पंकज सिंह, त्रिपुरारी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Leave a Comment