Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : नीति आयोग की बैठक संपन्न, विभागवार चल रहे कार्यों की हुई समीक्षा

Ramgarh : जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में नीति आयोग (टीएडीपी) की बैठक  हुई. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा हर माह आकांक्षी जिलों के संबंध में जारी किए जाने वाले आंकड़ों के आधार पर विभागवार चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उप विकास आयुक्त ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित किए गए 49 सूचकांकों पर विभागवार समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने एएनसी पंजीकरण, संस्थागत प्रसव, जन्म के वक्त बच्चों का वजन, टीकाकरण आदि के कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/elderly-murdered-by-walking-with-bricks-in-dumka-accused-youth-arrested/">दुमका

में ईंट-पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

सभी तरह के स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश

जिला नियोजनालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती कैंप में भाग लेना सुनिश्चित करने एवं उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. रामगढ़ जिले को कुपोषण मुक्त करने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने, गर्भवती महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान रखने एवं ससमय उनकी सभी तरह की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-passengers-please-note-hatia-kharagpur-express-train-will-open-again/">रांची:

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, फिर से खुलेगी हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन

कृषि संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा

कृषि संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने लघु सिचाई, सॉइल कंजर्वेशन सहित अन्य मामलों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. बैठक के दौरान पीरामल फाउंडेशन से डिस्ट्रिक्ट लीड के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से उप विकास आयुक्त सहित सभी अधिकारियों को डेल्टा रैंकिंग में सुधार हेतु जिन क्षेत्रों में कार्य करने की आवश्यकता है उसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को हर माह 10 तारीख तक आकांक्षी जिला कोषांग को उनके विभाग से संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें- [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही