Search

रामगढ़ : कोई भी मतदाता मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे : डीसी

Ramgarh : लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गुरुवार को वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक हुई. शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी चंदन कुमार ने इसकी अध्यक्षता की. बैठक के दौरान सर्वप्रथम उप निर्वाचन पदाधिकारी रवींद्र कुमार गुप्ता ने डीसी को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता के लिए 48 वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है. यह मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए लोगों को वोट के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं. डीसी ने सभी वोटर अवेयरनेस फोरम के सदस्यों को मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. साथ ही डीसी ने सदस्यों को वोटर हेल्पलाइन ऐप के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं के बीच वोटर हेल्पलाइन ऐप के संबंध में जानकारी दें. डीसी ने सभी सदस्यों को ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में किसी भी मतदाता तथा उनके परिजनों के नाम की जांच करने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही. कहा कि जो मतदाता किसी अन्य राज्य के हैं और संबंधित लोकसभा क्षेत्र में रह रहे हैं, जिनका मतदाता पहचान पत्र संबंधित लोकसभा क्षेत्र में नहीं बना है, वह वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से फार्म छह भर कर निवास कर रहे लोकसभा क्षेत्र में अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं. साथ ही किसी मतदाता परिवार के किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो उन्हें तत्काल वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से प्रपत्र छह भरकर मतदाता के रूप में उन्हें निबंध करने के लिए प्रेरित करने का अपील की. बैठक में डीसी ने निर्वाचन के दौरान सरकारी अथवा गैर सरकारी संस्थानों में कार्य कर रहे कर्मियों का अपने मताधिकार का प्रयोग करना सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इस संबंध में डीसी ने संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए. जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी संस्थान सरकारी या गैर सरकारी मतदान के लिए छुट्टी में गए कर्मियों के वेतन में कटौती नहीं कर सकती है. अगर ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित संस्थान पर ईसीआई के निर्देशानुसार सेक्शन 135बी के तहत कार्रवाई की जाएगी. मौके पर डीसी ने उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारी को मतदाता जागरुकता शपथ भी दिलाई.

रामगढ़ : अभियान चलाकर वोटरों को किया गया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/14-16.jpg"

alt="Ramgarh: No voter should be deprived of the right to vote: DC" width="600" height="400" /> रामगढ़ : डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर मतदाता जागरुकता कोषांग ने मतदाता जागरुकता अभियान चलाकर वोटरों को जागरूक किया. जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सहिया, सेविका(बीएलओ) के द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान  रंगोली प्रतियोगिता व पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में "वोट करेगा रामगढ़, 20 मई" "चुनाव का पर्व देश का गर्व" आई एम रेडी टू वोट थीम के तहत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही मतदाताओं को वोट करने की शपथ भी दिलाई गई. इस दौरान आंगनबाड़ी सहिया-सेविकाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि बिना किसी लोभ लालच या दबाव में आकर  20 मई को अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में जाकर मतदान जरूर करें. इसे भी पढ़ें : अंकिता">https://lagatar.in/case-of-burning-ankita-to-death-life-imprisonment-to-two-including-shahrukh/">अंकिता

को जलाकर मारने का मामला : शाहरूख समेत दो को आजीवन कारावास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp