Search

 
 
 

रामगढ़ : ग्रामीणों को दिलाई गई देशभक्ति की शपथ

 
पटेल नगर पंचायत में ग्रामीणों ने पौधारोपण भी किया Ramgarh : पटेलनगर पंचायत में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने हाथ में गांव की मिट्टी लेकर देशभक्ति की शपथ ली. इस अवसर पर पंचायत की मुखिया गुलाब देवी ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के स्वतंत्रता सेनानी, वीर शहीद और बहादुर सेना के जवानों को नमन करना हम सभी के लिए गौरव की बात है. उन्होंने ग्रामीणों को अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की. गुलाब देनी ने कहा कि हम सभी अपने राष्ट्रीय झंडे के माध्यम से देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दें. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-search-operation-with-dog-squad-at-tatanagar-station-on-august-15/">जमशेदपुर

: 15 अगस्त को लेकर टाटानगर स्टेशन में डॉग स्क्वायड के साथ चला सर्च अभियान

पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण

मौके पर ग्राम पंचायत सचिवालय और वार्डों में पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया गुलाब देवी ने की. मौके पर पंचायत सचिव अनिता कच्छप, उपमुखिया राजकुमार यादव, वार्ड सदस्य प्रियंका कुमारी, कमली देवी, रंजीता करमाली, सुमन देवी, आंगनबाड़ी सेविका इंदु देवी, अवधेश पासवान, मनोज पासवान, रामायण तिवारी, गुडु कुमार, पम्मी कुमारी, मनोज कुमार सहित कई ग्रामीण उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-arrested-with-desi-katta-in-kadma/">जमशेदपुर

: कदमा में देसी कट्टा के साथ एक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही