Search

 
 
 

रामगढ़ : डोजरिंग टीम के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज व धमकी, कुजू थाना में केस दर्ज

सीसीएल तोपा परियोजना प्रबंधन ने बनवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर चलाए जा रहे डोजरिंग अभियान के दौरान अधिकारियों को धमकाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना बनवार बस्ती में घटी थी, जहां डोजरिंग कार्य में बाधा डाली गई. साथ ही अधिकारियों के साथ गाली गलौज किया गया था.
 

Ramgarh : सीसीएल तोपा परियोजना प्रबंधन ने बनवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर चलाए जा रहे डोजरिंग अभियान के दौरान अधिकारियों को धमकाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना बनवार बस्ती में घटी थी, जहां डोजरिंग कार्य में बाधा डाली गई. साथ ही अधिकारियों के साथ गाली गलौज किया गया था. 

 

गाली-गलौज और खून-खराबा करने धमकी देने का आरोप

सीसीएल के सुरक्षा विभाग प्रभारी शंकर राम ने कुजू ओपी में शिकायत दर्ज कराई है. दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया है कि डोजरिंग के दौरान बनवार बस्ती का निवासी शाहिद मियां मौके पर पहुंचा और अभियान रुकवाते हुए अधिकारियों से गाली-गलौज करने लगा.

 

आरोप है कि शाहिद मियां ने दोबारा डोजरिंग करने आने पर खून-खराबा करने की धमकी भी दी. उसने यह भी दावा किया कि जिस जगह डोजरिंग हो रही है, वह उसकी जमीन है और वहां किसी को काम करने नहीं दिया जाएगा. 

 

कानूनी कार्रवाई की मांग

सुरक्षा प्रभारी ने कुजू ओपी प्रभारी से युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही