Search

 
 
 

रामगढ़ : अवैध खनन के विरुद्ध पदाधिकारियों ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश

 
Ramgarh : रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर पहल करते हुए जिले के अलग-अलग स्थानों को चिह्नित करते हुए 13 चेक नाकें भी स्थापित किए गये.इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी  वेद प्रकाश कंबोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन द्वारा संयुक्त रुप से मांडू प्रखंड के फागू बेड़ा एवं नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध खनन पर रोक लगाने के लिये किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया गया. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-five-day-yoga-camp-concluded-in-bhagat-leopard-villagers-honored-yoga-teacher/">पलामू

: भगत तेंदुआ में पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न, ग्रामीणों ने योग शिक्षक को किया सम्मानित

वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से बंद करने का निर्देश

इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने फागू बेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे कोयले के स्टॉक का निरीक्षण कर अधिकारियों को ट्रेंच काटने सहित अन्य उपाय करते हुए संबंधित क्षेत्र तक वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से बंद करने तथा वहां अवैध मुहानों को बंद करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये.फागू बेड़ा क्षेत्र के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मांडू प्रखंड के ही नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां अवैध मुहानों को बंद करने के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया गया. मौके पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को अवैध मुहानों को अच्छी तरह से बंद करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद:">https://lagatar.in/hussainabad-police-arrested-two-absconding-liquor-smugglers/">हुसैनाबाद:

पुलिस ने फरार दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार इसके साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर अवैध मुहानों की खोज करने एवं उन्हें बंद करने तथा अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिये आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही