Search

 
 
 

रामगढ़ : 26 मार्च को एक शाम वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम

 
Ramgarh : शब्द दीप साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में आगामी 26 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष एवं सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक शाम वीर शहीदों के नाम कवि सम्मेलन सह शब्द दीप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. यह आयोजन होटल शिवम इन में किया गया है. जिसमें रामगढ़ सहित हजारीबाग, रांची समेत कई जगहों के दर्जनों कवि, शायर, कवयित्री आदि शामिल होंगी. कार्यक्रम में बतौर अतिथि समाजसेवी विजय मेवाड़, प्रसिद्ध कवि सरोज झा झारखंडी शामिल होंगे. कार्यक्रम के संयोजक सुदीप अग्रवाल ने बताया कि हमारा एक प्रयास है कि इस तरह के साहित्यिक कार्यक्रम समय-समय पर होने से हमें अपनी सभ्यता, संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है. आयोजन को सफल बनाने में राकेश नाजुक, विक्रांत मोहन, मनोज विश्वदीप, अमित कुमार, अनिल सिन्हा, शौर्य प्रतीक, किशन आनंद सहित अन्य लोग जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/chief-accused-former-minister-yogendra-saav-of-murderous-attack-letter-written-to-sp/">मुखिया

ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर लगाया जानलेवा हमला कराने का आरोप, एसपी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही