Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत लगा एक दिवसीय शिविर

Advertisement
Advertisement
जनधन खाता, पैसा जमा निकासी, बीमा करना, केसीसी-मुद्रा लोन, सुकन्या, अटल पेंशन योजना की दी गई जानकारी Ramgarh: भुरकुंडा पंचायत सचिवालय भवन में सोमवार को वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय शिविर लगाया गया. भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान के नेतृत्व में लगे शिविर में आरबीआई प्रोजेक्ट अग्रगति संस्था के फाइनेंशियल सेंटर को-आडिनेटर पम्मी कुमारी द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी गई. साथ ही बैंक से संबंधित बीमा, जनधन खाता, पैसा जमा निकासी, बीमा करना, केसीसी लोन, सुकन्या योजना, मुद्रा लोन, अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. सभी से इसका लाभ लेने की अपील की गई. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/there-is-loot-of-water-forest-and-land-in-jharkhand-cm-hemant-should-conduct-a-high-level-investigation-bandhu-tirkey/">झारखंड

में जल, जंगल, जमीन की लूट मची है, सीएम हेमंत कराएं उच्च स्तरीय जांच : बंधु तिर्की

बाल विवाह के खिलाफ दिलाई गई शपथ

वहीं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के बिलाल अंसारी, गुडु साव, जितेंद्र गोप, विकाश पटेल, पम्मी कुमारी द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत, यौन शोषण मुक्त भारत और बाल तस्करी मुक्त भारत बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई. इस दौरान मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का परिचय भी दिया गया. मौके पर मुखिया अजय पासवान, संजीत राम, लाली करमाली, विजय पासवान, अस्ताफ अली, पंकज कुमार, भोला कुमार, राज नायक, रूपा देवी, बिमला कुमारी, हेवंती देवी, कुंती देवी, फुलातो देवी, शोभा देवी, शुकिया देवी, आशा देवी, राधा देवी, जमुना देवी, यशोदा देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-safari-journey-in-open-vehicle-started-in-dalma/">जमशेदपुर

: दलमा में शुरू हो गया खुले वाहन में सफारी का सफर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही