Search

 
 
 

रामगढ़  : जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

 
Ramgrah : जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल (बालक/बालिका) प्रतियोगिता, 2022-23 का गुरुवार को उप विकास आयुक्त, रामगढ़ नागेंद्र कुमार सिन्हा ने रामगढ़ कॉलेज फुटबॉल मैदान रामगढ़ में शुभारंभ किया. इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी हलदर कुमार सेठी ने उप विकास आयुक्त को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया जिसके उपरांत उप विकास आयुक्त ने खिलाड़ियों से परिचय किया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-draupadi-murmu-becoming-president-is-like-antyodayas-dream-coming-true-vidyut-varan-mahato/">जमशेदपुर

: द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना अंत्योदय का सपना साकार होने जैसा- विद्युत वरण महतो
[wpse_comments_template]

“प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल की दिशा में बढ़ाया जाए आगे”

 मौके पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा की खेलकूद से शरीर और मन स्वस्थ रहता है, साथ ही युवाओं में आपसी सद्भावना भी बढ़ती है वहीं उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के दिशा में आगे बढ़ाया जाए. रामगढ़ कॉलेज फुटबॉल मैदान, रामगढ़ में फाइनल मुकाबला होगा जिसमे बालक U-17 में पतरातू और चितरपुर एवं बालिका U-17 में दुलमी और माण्डू के बीच फाइनल मुक़ाबले खेले जाएंगे.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही