Search

 
 
 

रामगढ़: उर्दू प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन, विद्यार्थी पुरस्कृत

 
Ramgarh: बरकाकाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद पब्लिक स्कूल में उर्दू प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन हुआ. इसका आयोजन अंजुमन फरोग-ए-उर्दू ने किया. जिसमे 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया. ब्लॉक स्तरीय परीक्षा में पतरातू प्रखंड के सभी गांवों के मदरसों और स्कूलों के उर्दू के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. परीक्षा के बाद प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सचिव मुहम्मद गालिब नश्तर शामिल हुए. डॉ. हैदर अली और डॉ. जकीउल्लाह मिस्बाही बतौर विशिष्ट अतिथि थे. मुफ्ती इजहार रिजवी ने समारोह की अध्यक्षता की और प्रो. शाहनवाज खान ने संचालन किया. केन्द्रीय सचिव ने कहा कि इस तरह की परीक्षाएं प्रतिभागियों को प्रेरित करती हैं. वे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हैं. अंजुमन फरोग-ए-उर्दू के सभी सदस्य प्रशंसनीय हैं. इसे भी पढ़ें- मुस्लिम">https://lagatar.in/muslim-organizations-met-cm-said-strict-action-should-be-taken-against-the-culprits-involved-in-ranchi-violence/">मुस्लिम

संगठनों ने सीएम से की मुलाकात, कहा, रांची हिंसा में शामिल दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मौलाना अबू हुरैरा मिस्बाही ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य उर्दू भाषा और साहित्य पढ़ने की परंपरा स्थापित करना है. साथ ही इस परंपरा को जारी रखने के लिए एक वातावरण बनाना है. प्रतियोगिता परीक्षा में बच्चों को उम्र के अनुसार (जूनियर 8 से 15 साल और सीनियर 15 से 22 साल) दो ग्रुप में बांटा गया. इसमें उर्दू सूचना प्रतियोगिता, उर्दू सुलेख प्रतियोगिता और हिंदी से उर्दू अनुवाद प्रतियोगिता हुई. परीक्षा के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिये गये. इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट">https://lagatar.in/report-sought-from-ranchi-dc-race-dsp-and-co-in-24-hours-on-the-slogan-of-pakistan-zindabad-at-the-airport/">एयरपोर्ट

पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद नारे मामले में रांची डीसी रेस, DSP और CO से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही