Search

 
 
 

रामगढ़ : नमामि गंगे योजना के तहत “घाट पर हाट” कार्यक्रम का आयोजन

 
Ramgarh :  नमामि गंगे योजना के तहत आजादी के अमृत महोत्सव पर मां छिन्नमस्तिका सिद्धपीठ, रजरप्पा मंदिर परिसर में दामोदर एवं भैरवी नदी के संगम के समीप "घाट पर हाट" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने घाट पर हाट कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मातंगी परियोजना के तहत नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले फूल व पत्तियों के माध्यम से बनाए जा रहे अगरबत्ती व गुलाल, जेएसएलपीएस द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा पोषण को ध्यान में रखते हुए व झारखंड के पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की बिक्री हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने लगाए गए स्टॉल की सराहना करते हुए स्टॉल पर प्रतिनियुक्त कर्मियों को विभिन्न उत्पादों व अन्य सामानों की बिक्री के दौरान आम जनों को उत्पाद की विशेषता एवं उनके लाभ के प्रति भी जागरूक करने का निर्देश दिया. मौके पर अंचल अधिकारी चितरपुर उदय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला संतोष कुमार, प्रखंड व अंचल स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unorganized-workers-workers-congress-will-agitate-in-the-interest-of-laborers/">जमशेदपुर

: मजदूरों के हित में आंदोलन करेगी असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही