Search

 
 
 

रामगढ़ः चार्टर्ड एकाउंटेट्स व ट्रस्टियों के लिए आउटरीच कार्यक्रम

 
Ramgarh: आयकर विभाग ने गुरुवार को रामगढ़ में चार्टर्ड एकाउंटेट्स, वकीलों व ट्रस्टियों के लिए आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों ने चैरिटेबल संस्थानों से संबंधित जरूरी आयकर कानूनों, प्रावधानों और निर्धारित फॉर्म के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम में चेरिटेबल संस्थानों के प्रतिनिधियों को फाइलिंग की समय सीमा के बारे में विस्तार से बताया गया. हाल के सालों में आयकर कानूनों में संशोधनों में अदालत के फैसलों पर भी कार्यक्रम में चर्चा की गई. अदालत के फैसलों को लेकर एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी दिया गया. कार्यक्रम में आयकर विभाग के अधिकारियों ने यह सलाह दी कि लंबित डिमांड का निपटारा समय पर करें, ताकि रिकवरी की प्रक्रिया से बचा जा सके. उपस्थित लोगों ने आयकर विभाग के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे बहुत लाभ मिल रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग के आयकर अधिकारी (छूट) संजीब कुमार दास ने की. कार्यक्रम का समापन ओएस सुधा कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. उन्होंने अपने संबोधन में आयकर आयुक्त (छूट) यामिनी गुप्ता के निर्देश और अपर आयुक्त (छूट) परिक्षेत्र-2 (रांची) रंजीत मधुकर को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद प्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें – राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-reached-rae-bareli-said-bjp-has-increased-unemployment-by-implementing-gst-demonetization-will-go-to-mahakumbh/">राहुल

गांधी रायबरेली पहुंचे, कहा, भाजपा ने जीएसटी-नोटबंदी लागू कर बेरोजगारी बढ़ाई, महाकुंभ जायेंगे!
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही