Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : वैश्य मोर्चा के चिंतन शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

Ramgarh : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा रविवार को रामगढ़ रोटरी क्लब में चिंतन शिविर सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस चिंतन शिविर में पूरे प्रदेश से आये केंद्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ संगठन के सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया. सर्वप्रथम केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने चिंतन शिविर को लेकर कहा कि वैश्य मोर्चा एक सामाजिक संगठन है और सामाजिक संगठन चलाना तलवार की धार पर चलने के समान होता है. हम वैश्य समाज के विभिन्न मुद्दों, मांगों को लेकर अब तक संघर्ष करते रहे हैं. यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-notorious-umesh-mahto-arrested-in-bank-robbery-relationship-with-bihar-criminal-jitendra/">बोकारो:

बैंक लूटकांड में कुख्यात उमेश महतो गिरफ्तार, बिहार के अपराधी जितेंद्र से रिश्ता

संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर

चिंतन शिविर को कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, हाईकोर्ट के अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, संजीव चौधरी, ढ़लन साव, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता परशुराम प्रसाद, इंदुभूषण गुप्ता, संगठन महासचिव रोहित शारदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणू देवी ने संबोधित किया. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आंदोलन को तेज करने का सुझाव दिया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारियों, अधिवक्ता मीनू शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता नम्रता सोनी ने जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति, दयामंती देवी, मुखिया संजय प्रसाद, गणेश साव, विमला देवी, सावित्री देवी, राजकुमार साव, बुलती देवी, कांति देवी, उप मुखिया अविनाश कुमार, ज्योति गुप्ता, रंजीत साव, मुनिया देवी, अमर राणा, प्रीति कुमारी, श्वेता देवी, जितेन्द्र साहु, पंसस रंजू देवी, गणेश साव, सुनीता देवी, रितेश ठाकुर, मेघा कुमारी, ज्योति गुप्ता, प्रभात साहु, विवेक गुप्ता को बुके, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश्वर साहु, ज्योतेन्द्र साहु, क्षत्रधारी साव, अमित साहु, लखन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, राजेश्वर साव, गुड्डू साहा, अनिल वैश्य, राहुल कुमार साहु, रोहित कुमार साहु सहित कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही