: मानगो में पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार
व्यवसायी वर्ग चिंतित- प्रवीण मेहता
भाजपा नेता ने कहा कि आए दिन कभी भुरकुंडा में तो कभी पतरातू तो कभी रामगढ़ में व्यवसायियों पर अथवा उनके प्रतिष्ठान पर अपराधियों द्वारा हमले हदो रहे हैं. हमलों से पूरा व्यवसायी वर्ग चिंतित और खौफ में है. घटनाओं के बढ़ने का कारण कांडों का उद्भेदन न होने जैसी प्रशासनिक चूक तो है ही उससे कहीं ज्यादा अक्षम, अनुभवहीन और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हेमंत सोरेन की सरकार भी जिम्मेदार है जो पैसे लेकर बाबुओं की ट्रांसफर पोस्टिंग और तस्करी में व्यस्त है. भाजपा इसके खिलाफ सड़क से सदन तक तीव्र आंदोलन करने को तैयार है. दूसरी खबरउप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक
alt="" width="600" height="400" /> Ramgarh : शुक्रवार को उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की बैठक हुई. इसमें नमामि गंगे योजना के तहत स्वच्छता जागरूकता के लिए आयोजित होने वालें कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की गई. नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया. उप विकास आयुक्त ने समिति के सदस्यों को 28 मई से 31 मई तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में गंगा आरती, फूड फेस्टिवल, स्वच्छता फोटो प्रदर्शनी, गंगा स्वच्छता जागरूकता सेमिनार सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं आदि का भी आयोजन योजनाबद्ध तरीके से करने के संबंध में चर्चा की. उन्होंने इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया. प्रचार-प्रसार में जन सहभागिता पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-crpf-got-success-3-news-including-arms-and-ied-recovered/">लातेहार
: सीआरपीएफ को मिली सफलता, हथियार व आईईडी बरामद समेत 3 खबरें

Leave a Comment