Search

 
 
 

रामगढ़ : पतरातू डैम-पलानी झरना में लोगों ने जमकर की मस्ती

 
मोटर बोटिंग, नौकायन व घुड़सवारी का लिया आनंद पतरातू डैम में साइबेरियन पक्षी रहा आकर्षण का केंद्र Ramgarh: पतरातू प्रखंड स्थित पतरातू डैम और पलानी झरना में नव वर्ष के पहले दिन झारखंड, बिहार, बंगाल और उड़ीसा के सैकड़ो लोग वाहनों से पहुंचे थे. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के कारण पतरातू घाटी और रामगढ़-पतरातू मार्ग घंटों जाम की स्थिति बनी रही. हालांकि, प्रशासन पूरी मुस्तेदी के साथ आवागमन सुचारू कराने में जुटा रहा. लोगों की भीड़ को भांपते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था कर रखी थी. पतरातू डैम पर साल के पहले दिन ही हजारों की संख्या में पहुंचे लोग नव वर्ष के जश्न में थिरकते दिखे. रांची और रामगढ़ की ओर से सैकड़ों वाहन पतरातू की ओर जाते नजर आए. यहां सुबह 9 बजे से ही पर्यटकों की भीड़ पहुंचने लगी. प्राकृतिक की गोद में बसा पतरातू डैम और हसीन वादियों के बीच पलानी झरना पहुंच कर लोगों को खूब मस्ती की. पतरातू डैम में पर्यटकों ने मोटर बोटिंग, नौकायन, घुड़सवारी का आनंद लिया. वहीं, बच्चों ने मेला में झूला और कई प्रकार के खेलों का आनंद लिया. वहीं, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पतरातू डैम में पहुंचे लोगों के लिए साइबेरियन पक्षी आकर्षण का केंद्र रहे. इसे भी पढ़ें-केंद्र">https://lagatar.in/big-action-by-central-government-gangster-goldie-brar-declared-terrorist/">केंद्र

सरकार की बड़ी कार्रवाई : गैंगस्टर गोल्डी बराड़ आतंकी घोषित

वाहनों की जांच कर रही थी पुलिस

वहीं, सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर रामगढ़ जिला पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही. दोनों स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पतरातू डैम के निकट पुलिस की वाहन जांच टीम शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी निगरनानी रखी हुई थी. पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर चालकों की ब्रेथ एनलाइजर मशीन से शराब पीने की जांच कर रही थी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-netarhat-betla-and-lodh-falls-are-crowded-with-tourists/">लातेहार

: सैलानियों से पटा रहा नेतरहाट, बेतला व लोध फॉल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही