Search

 
 
 

रामगढ़ : नववर्ष पर पिकनिक स्पॉटों पर उमड़ पड़े लोग, लजीज व्यंजनों का लिया आनंद

 
Ramgarh : नववर्ष 2023 पर कोयलांचल के भुरकुंडा, पतरातू, रजरप्पा, गोला सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पिकनिक की धूम रही. इस दौरान लोगों ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया. साथ ही गीत-संगीत पर झूमते रहे. ज्ञात हो कि पतरातू डैम की पहचान एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट के रूप में की जाती है. यहां का जलाशय बाहें फैलाए सैलानियों का इंतजार करता रहता है. प्रत्येक नववर्ष की भांति इस साल भी पर पिकनिक मनाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. पतरातू डैम पहुंचकर लोगों ने हसीन वादियों के बीच पिकनिक का लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें– कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-car-collided-with-tree-6-injured-two-serious/">कोडरमा

: पेड़ से टकराई कार, 6 घायल, दो की हालत गंभीर 

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

वहीं राज्य के कई जगहों से लोग पिकनिक मनाने यहां पहुंचे. साथ ही लजीज व्यंजनो का जमकर आनंद लिया. लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी. वहीं रजरप्पा मंदिर, पलानी झरना, भैरवी जलाशय, टूटी झरना, बैताली, दामोदर नदी तट सहित अन्य क्षेत्रों के नदी और तालाबों में लोगों ने पिकनिक मनाया. वहीं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था. इसे भी पढ़ें– साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-on-the-third-day-of-the-accident-two-highways-were-removed-from-the-river-ganges/">साहिबगंज

: हादसे के तीसरे दिन गंगा नदीं से निकाले गए दो हाइवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही