Search

 
 
 

रामगढ़ : बरकाकाना में इमाम हुसैन की याद में किया गया पौधारोपण

 
Ramgarh :  बरकाकाना मोहर्रम कमेटी के नौजवानों ने शनिवार को हजरत सैयदना इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए बरकाकाना कब्रिस्तान में पौधारोपण किया. इस दौरान कई किस्म के पौधे लगाये गये. मौके पर बरकाकाना नौजवान कमेटी के वारिस अहमद, तहसीम खान, मुमताज शेख, जावेद आलम, राजा खान, विक्की खान, साजिद अहमद, शाहनवाज शेख, मिंटा राय, शाहनवाज एराकी मौजूद थे. पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत ही आवश्यक है. एक पेड़ जरूर लगाने के लिए कहा गया. पेड़ पौधा लगाकर हजरत इमाम हुसैन व शहीदे कर्बला को खिराज-ए- अकीदत पेश करना हम सभी का दायित्व है. हम सभी अपने जीवन में यह निश्चय कर लें कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में हर संभव प्रयास करेंगे. पेड़ पौधे जरूर लगाएंगे. इसे भी पढ़ें :प्लस">https://lagatar.in/plus-to-high-school-chandwa-land-encroachment-case-should-be-investigated-pratul/">प्लस

टू हाईस्कूल चंदवा जमीन अतिक्रमण मामले की हो जांच- प्रतुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही