Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : बरका-सयाल क्षेत्र अंतर परियोजना खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Ramgarh : सेंट्रल सौंदा मैदान में दो दिवसीय बरका-सयाल क्षेत्र अंतर परियोजना खेल-कूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक संचालन बिनोद कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने झंडोतोलन कर किया. इसके बाद मार्च पास्ट किया गया. मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल-कूद जीवन का अभिन्न अंग है. इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन कोयला उत्पादन के साथ खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में हर संभव सहयोग करेगी. बेहतर प्रदर्शन कर अपने परियोजना का नाम रोशन करें. प्रतियोगिता के प्रथम दिन 1500, 1600, 800, 200 मीटर महिला-पुरूष दौड़, हाई जंप, लांग जंप, गोला फेक आदि खेल-कूद हुए. प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को अतिथि ने बुके, मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें:एक">https://lagatar.in/another-blow-moodys-negative-outlook-on-four-companies-of-adani-group/">एक

और झटका : मूडीज ने अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों का आउटलुक किया निगेटिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही