Search

 
 
 

रामगढ़ : पीएम मोदी ने दी सौगात, कई योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

 
Ramgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हजारीबाग में 41,000 करोड़ से अधिक की लगभग 2,000 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने ने भुरकुंडा-पतरातू, पतरातू-टोकीसुद, टोकीसुद-हेन्देगीर और मुरी-बरकाकाना में रेल अंडरपास व ओबरब्रिज के निर्माण कार्य का उद्घाटन कर इन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया और रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. बता दें कि ‘प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के 553 रेलवे स्टेशनों का 19,000 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का लगभग 579 करोड़ की लागत से पुनर्विकास एवं नवीनीकरण होगा. हजारीबाग लोकसभा अंतर्गत रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का लगभग 17 करोड़ से पुनर्विकास किया जायेगा. सांसद जयंत सिन्हा भुरकुंडा रेलवे स्टेशन से इस कार्यक्रम से क्षेत्रवासियों के साथ जुड़े. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cyber-thugs-defrauded-the-parents-of-an-engineering-student-in-chhattisgarh-of-rs-50-thousand/">धनबाद

: साइबर ठगों ने छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग कर रहे छात्र के माता-पिता को लगाई 50 हजार की चपत

पीएम मोदी के नेतृत्व में हजारीबाग में रेल सेवाओं का विस्तार : जयंत सिन्हा

इस मौके पर जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हजारीबाग लोकसभा में रेल सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है. आज का दिन हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक है. रेल अंडरपास व ओवरब्रिज के उद्घाटन से यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है. जनता को जाम से निजात मिलने के साथ अब उनके समय की बचत भी होगी. रामगढ़ कैंट स्टेशन का पुनर्विकास होने से यात्री सुविधाओं में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी होने वाली है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुराने प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, लाउंज, कैफेटेरिया एवं शौचालय का जीर्णोद्धार होगा. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म में सुधार समेत स्टेशन एवं स्टेशन के बाहर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, स्टेशन भवन में सौर पैनलों की स्थापना, कम ऊर्जा वाली एलइडी लाइट, वर्षा जल संचयन, जैव शौचालय आदि का भी प्रावधान किया जाएगा. मैं इन सभी सौगातों के लिए क्षेत्र की जनता की और से प्रधानमंत्री जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sunil-gavaskar-met-divyang-gaurav-boosted-his-morale/">रांचीः

दिव्यांग गौरव से मिले सुनील गावस्कर, बढ़ाया हौसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही