Search

 
 
 

रामगढ़ : नशा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ड्रग पैडलर गिरफ्तार

 
Ramgarh : रामगढ़ पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना क्षेत्र के राजा बंगला के पास ब्राउन शुगर बेच रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया. युवक की पहचान रितेश कुमार उर्फ बॉबी के रूप में हुई. वह आदर्श नगर बस स्टैंड इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी के पास से छह ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है. उसके पास से वजन करने वाली मशीन, एक मोबाइल और नीले रंग की अपाचे बाइक पुलिस ने जब्त की है. एसपी ने यह जानकारी बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. एसपी को सूचना मिली थी कि एक युवक ब्लू रंग की अपाचे बाइक से राजा बंगला के पास मादक पदार्थ बेचने का काम कर रहा है.  एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई. टीम ने राजा बंगला के पास छापेमारी कर उक्त  युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : 151">https://lagatar.in/cases-of-crime-against-women-against-151-mps-mlas-maximum-from-bjp-adr-national-election-watch-report/">151

सांसदों, विधायकों के खिलाफ महिला अपराध के केस, सर्वाधिक भाजपा के : एडीआर-नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही