Search

 
 
 

नशा कारोबार के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, सोयाबीन लोड ट्रक से 1926 किलो डोडा बरामद

 
 Ranchi/Ramgarh :  रामगढ़ पुलिस की टीम ने नशा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोयाबीन लोड ट्रक से 1926 किलो डोडा  बरामद किया है. एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मांडू थाना क्षेत्र के हेसागढ़ा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से डोडा लोड ट्रक को पकड़ा. मंगलवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या-PB23T- 1707 में अवैध डोडा लोड है. इस खबर के बाद विशेष टीम का गठन किया गया.

ट्रक का डाला तिरपाल से ढका हुआ था. ट्रक के केबिन में कोई भी व्यक्ति नहीं था

टीम ने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप हेसागढ़ा पहुंच कर चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में पेट्रोल पंप परिसर में एक ट्रक पाया गया. ट्रक का डाला तिरपाल से ढका हुआ था. ट्रक के केबिन में कोई भी व्यक्ति नहीं था.   पेट्रोल पंप के कर्मियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर ड्राइवर कहीं चला गया है,जिसकी जानकारी उन्हें नहीं है. ट्रक की जांच करने पर ट्रक लदे सफेद रंग के कुछ प्लास्टिक  बोरे में मूढ़ी और कुछ बोरे में डोडा और सोयाबीन बरी मिक्स कर भरा हुआ पाया गया. ट्रक के केबिन के बॉक्स से वाहन से संबंधित कागजात, चालक लाइसेंस की छाया प्रति, एक बिना सीम कार्ड का कीपैड मोबाईल और अन्य कागजात पाये गये. इसके बाद पुलिस ने सभी को विधिवत जब्त करते हुए ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही