Search

 
 
 

रामगढ़ : शमशाद अंसारी हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ramgarh :  शमशाद अंसारी हत्याकांड को लेकर रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एसपी ने बताया कि मंगलवार को 5:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिकनी थाना रजरप्पा में कुछ व्यक्तियों ने शमशाद अंसारी उम्र करीब 50 वर्ष को मारपीट कर जख्मी कर दिया है. रजरप्पा पुलिस ने घटना स्थल से जख्मी व्यक्ति शमशाद अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में रजरप्पा थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. लगातार छापामारी के बाद मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इनमें पुरन महतो, भुवनेश्वर महतो, हीरालाल महतो, बालेश्वर महतो, अरविंद महतो सभी सिकनी फुसरो बांध थाना रजरप्पा के रहने वाले हैं. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-bjp-workers-excited-by-the-success-of-chandrayaan-3-distributed-sweets/">कोडरमा

: चंद्रयान 3 की सफलता से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित, बांटी मिठाइयां

एसपी ने मॉब लिंचिंग की घटना से किया इनकार

एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि कुछ समाचार पत्रों और मीडिया ने इसे मॉब लिंचिंग बताकर प्रचारित किया. एसपी ने कहा कि इस कांड को मॉब लिंचिंग की इस श्रेणी में रखना उचित नहीं होगा. मॉब लिंचिंग की घटना में बड़ी संख्या में अनियंत्रित भीड़ के द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दिया जाता है. जबकि इस कांड में कुछ अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. इस तरह की घटना को मॉब लिंचिंग का रूप देने से गांव एवं ग्रामीणों की छवि धूमिल होती है. कुछ असामजिक तत्वों द्वारा इसका गलत फायदा उठाकर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं. इसे भी पढ़ें :शराब">https://lagatar.in/liquor-scam-30-lakhs-at-minister-rameshwars-house-and-ed-recovered-crores-of-jewelery-from-vinay-singhs-house/">शराब

घोटाला: मंत्री रामेश्वर उरांव के घर 30 लाख और विनय सिंह के यहां ED ने करोड़ों के आभूषण किये बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही