Search

 
 
 

रामगढ़ः पुलिस ने फरार तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एसआई रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस ने दुलमी प्रखंड के सोसो निवासी बंधु ठाकुर, आनंद ठाकुर व आदित्य ठाकुर को उनके घर से गिरफ्तार किया.
 

Ramgarh : रजरप्पा थाना पुलिस छापामारी अभियान चलाकर एक साल से फरार चल रहे एक ही घर के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. रजरप्पा थाना के एसआई रंजीत कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस ने दुलमी प्रखंड के सोसो निवासी बंधु ठाकुर, आनंद ठाकुर व आदित्य ठाकुर को बुधवार देर शाम उनके घर से गिरफ्तार किया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया गया. रंजीत कुमार महतो ने बताया कि थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. तीनों वारंटियों को उनके घर से पकड़ा गया. वे पिछले एक साल से फरार चल रहा थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही