Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ramgarh : एक महिला ने 27 मार्च को रामगढ़ थाना में आवेदन दिया था, जिसमें उसने मुहल्ले के तीन लोगों पर 26 मार्च की रात उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. महिला की शिकायत पर रामगढ़ थाना में कई धाराओं और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया. प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों की खोजबीन में छापेमारी अभियान चलाया. मामला दर्ज होने के 2 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं, पीड़िता की चिकित्सीय जांच की गयी. धारा 164 के तहत बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों में डब्लू कुमार पिता कैलाश रविदास भुली क्वार्टर सिरका, दीपक भुईयां पिता खीरू भुईयां भुली क्वार्टर सिरका, दोनो थाना और जिला रामगढ़, आकाश कुमार पिता महेंद्र रविदास सा बंगाली बिगहा, थाना चंदौली जिला गया बिहार का नाम शामिल है. छापेमारी दल में रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू, पुअनि संतोष कुमार, राजेश मुंडा, सअनि सुजीत कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह एवं शसस़्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-साहिबगंज">https://lagatar.in/2-santhal-news-including-youth-arrested-with-country-made-pistol-in-sahibganj/">साहिबगंज

में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार समेत संथाल की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही