Search

 
 
 

रामगढ़ : 18 वर्षों से फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
Ramgarh: 18 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी प्रदीप साव को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रियासत में भेज दिया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के निष्पक्ष आयोजन को लेकर आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मांडू थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 175/2006 के अभियुक्त प्रदीप साव 18 वर्षों से फरार चल रहा है. वारंटी प्रदीप साव, पिता स्व. दिनेश्वर साहू वर्तमान में कुजू की एक फैक्ट्री में काम करता है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर अभियान के लिए निर्देशित किया. छापेमारी टीम ने कुज्जु स्थित एक फैक्ट्री से वारंटी प्रदीप साव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वह बेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र का बड़गांव निवासी है. छापेमारी दल में बेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार और पुआनि संजय बेदिया सदल बल शामिल थे. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-are-a-fight-to-save-democracy-ramdhan-yadav/">लोकसभा

चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई : रामधन यादव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही