Search

 
 
 

रामगढ़ : वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 3 नाबालिग को बाइक चलाते पकड़ा

 
Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन जगहों पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा, रामगढ़ इंस्पेक्टर रोहित कुमार और ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहे. क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से पुलिस ने 3 नाबालिग को बाइक चलाते पकड़ा. साथ ही पुलिस ने उनकी बाइक को भी जब्त किया. रामगढ़ थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि सड़कों पर नाबालिग बच्चें बाइक चलाकर स्टंट करते हैं. जिसके बाद शहर के तीन जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया. जहां तीन नाबालिग पकड़े गए. साथ ही चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों को हिदायत दी गई कि वो ट्रैफिक नियमों के मुताबिक वाहन चलाएं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-players-received-a-warm-welcome-after-returning-to-the-city-after-winning-8-medals-in-special-olympics-2023/">जमशेदपुर

: विशेष ओलंपिक 2023 में 8 पदक जीत कर शहर लौटने पर खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही