Search

 
 
 

रामगढ़ : पुलिस ने कोयला लदा छह हाइवा को पकड़ा, वैधता की हो रही जांच

 
Ramgarh: पुलिस ने कोयला लदे छह हाइवा को पकड़ा है. हाइवा को रामगढ़ थाना परिसर में रखा गया है. पुलिस ने खनन विभाग को पत्र लिखकर कोयला की वैधता की जांच करने का आग्रह किया है. जानकारी के अनुसार, रविवार को रामगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार साहू को गुप्त सूचना मिली कि कुजू रेलवे साइडिंग से अवैध तरीके से छह हाइवा में कोयला लाद कर रामगढ़ की ओर लाया जा रहा है. सूचना पर रांची रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने सभी छह हाइवा (जेएच 24 एल 2412, जेएच 24 जे 2280, जेएच 24 जे 6029, जेएच 24 एच 2112, जेएच 01 डीपी 6866 व जेएच 02 एयू 4910) को पकड़ लिया. चर्चा है कि पकड़े गए सभी हाइवा में कुजू साइडिंग से अवैध कोयला लोड कर एक फैक्टरी ले जाया जा रहा था. कोयला समेत वाहनों को जब्त करने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-girl-jumped-into-damodar-river-died/">रामगढ़

: पुल से युवती ने दामोदर नदी में लगाई छलांग, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही