Search

रामगढ़ः भुरकुंडा में पुलिस से मुठभेड़ राहुल दुबे गिरोह का अपराधी सनी सिंह के पैर में लगी गोली

Ramgarh: रामगढ़ जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह का अपराधी को गोली लगी है. उसके पैर में गोली लगी है. अपराधी की पहचान सनी सिंह के रुप में हुई है. वह रैलीगढ़ा क्षेत्र में गिरोह का काम देखता था. इस गिरोह के अपराधियों ने हाल के दिनों में कई वारदातों को अंजाम दिया था.
 
मुठभेड़ की जानकारी के बाद घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ एसपी अजय कुमार.

Ramgarh: रामगढ़ जिला के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में राहुल दुबे गिरोह का अपराधी को गोली लगी है. उसके पैर में गोली लगी है. अपराधी की पहचान सनी सिंह के रुप में हुई है. वह रैलीगढ़ा क्षेत्र में गिरोह का काम देखता था. इस गिरोह के अपराधियों ने हाल के दिनों में कई वारदातों को अंजाम दिया था.

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना थी कि पतरातू और भुरकुंडा थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं. इसी सूचना पर पुलिस की एक टीम अपराधियों के खिलाफ गश्त पर थी और छापेमारी कर रही थी. 

Uploaded Image

मुठभेड़ में शामिल पुलिस पदाधिकारियों के साथ रामगढ़ के एसपी अजय कुमार.

छापेमारी के दौरान पतरातू पुलिस की टीम जब भुरकुंडा के दोमुहान मंदिर के पास पहुंची तो अपराधी ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी. पतरातू इंस्पेक्टर की गाड़ी का शीशा व बंपर में गोली लगी. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में एक गोली अपराधी के पैर में लगी. जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया. पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. 

मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ एसपी अजय कुमार समेत समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. साथ ही जरूरी निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही