Search

 
 
 

20 लाख चोरी कांड का रामगढ़ पुलिस ने किया खुलासा, मध्यप्रदेश से अपराधी गिरफ्तार

 
Ramgarh: 20 लाख रुपया चोरी कांड का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा किया है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश से घटना में शामिल अपराधी आकाश धानक को गिरफ्तार किया. सोमवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 29 नवंबर की रात रामगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले वेब्स रेस्टुरेंट के मालिक संजीव कुमार चड्डा के घर का अलमीरा तोड़कर नगद करीब 20 लाख रूपया और सोने, चांदी, हीरे के जेवारात की चोरी कर ली गयी थी. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/1534-new-cases-of-hiv-infection-in-jharkhand-in-seven-months/">झारखंड

में सात महीने में एचआईवी संक्रमित के 1534 नए मामले

एसपी ने किया टीम का गठन

मामले के खुलासे के लिए एसपी ने एक टीम का गठन किया और पुलिस की टीम को जांच के लिए मध्य प्रदेश का सागर जिला भेजा गया. पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग आकाश धानक को गिरफ्तार किया. उसके पास से 14.31 लाख रूपया और जेवरात को बरामद किया गया है. रामगढ़ पुलिस ने घटना उदभेदन 48 घंटे के अन्दर कर लिया. इसे भी पढ़ें -मौसम">https://lagatar.in/weather-condition-fog-will-remain-in-jharkhand-till-8th-december-in-morning-cold-increasing/">मौसम

का हाल : झारखंड में आठ दिसंबर तक सुबह छाया रहेगा कोहरा…बढ़ने लगी है ठंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही