Search

 
 
 

रामगढ़: बकरीद को  लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, पर्व सौहार्द के साथ मनाने की अपील

एसपी अजय कुमार ने लोगों से त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की.
 

Ramgarh :  बकरीद को रामगढ़ पुलिस ने शुक्रवार फ्लैग मार्च निकाला. एसपी अजय कुमार ने लोगों से त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की. पुलिस ने जिले के चितरपुर, बेलालनगर, एलबी रोड, कटहर मोहल्ला, सिकनी, सुकरी गडढ़ा, चितरपुर मुख्य मार्ग, गोला थानान्तर्गत सोसोकला, बेटूलकला, बेटूलखुर्द, चोकाद, मगनपुर, टंडीगाछी, हेमतपुर, हुपू, गोला, रजरप्पा मोड़, माण्डू थानान्तर्गत हुआग, दरीया, कुण्डी, माण्डू चट्टी, अन्तर्गत ड्राइवर हाट, बोरिंग कैम्प, परेज, चोपड़ा मोड़ा, लईयो, भदवा चैनपुर, बड़गाँव, कुज्जू ओपी अन्तर्गत दिगवार, बोंगाबार, तोपा, करमा, चुम्बा, साण्डी समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया.

 आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की अपील 

 पुलिस ने आम लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि बकरीद पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनायें और सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनायें रखें. किसी भी प्रकार से समाज को ठेस पहुंचाने वाले गाने ना बजाएं. किसी भी प्रकार के भ्रामक सूचना,फोटो,विडियो और धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही