Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13.5 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Ramgarh: रामगढ़ जिला के पतरातू में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13.5 किलो गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक गमेश पांडेय, किराना दुकानदार व कुछ लोगों के घरों में गांजे की बिक्री की जा रही थी. जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. साथ ही उक्त स्थान पर छापेमारी की गई. जिसमे दोनों दुकान व घरों से 13.5 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही मौके से गमेश पांडेय को गिरफ्तार किया गया. व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छापेमारी दल में डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी पतरातू, अमित कुमार ओपी प्रभारी भुरकुंडा, मयंक प्रसाद भुरकुंडा ओपी, अक्षय कुमार भुरकुंडा ओपी, कुंदन कुमार राव भुरकुंडा ओपी व सशत्र बल के जवान शमिल थे. इसे भी पढ़ें: निलंबित">https://lagatar.in/suspended-engineer-in-chief-birendra-rams-wife-and-father-sought-advance-bail-from-ed-court/">निलंबित

इंजीनियर इन चीफ बीरेन्द्र राम की पत्नी और पिता ने ईडी कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही