Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः पुलिस ने 44 गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे

Ramgarh : रामगढ़ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न क्षेत्रों से चोरी या गुम हुए 44 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. रामगढ़ एसपी कार्यालय में 14 फरवरी को मोबाइलों के वास्तविक मालिकों को बुलाकर उनके मोबाइल सौंप दिए गए. 


ज्ञात हो कि रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने जिले के सभी थाना व ओपी प्रभारियों को गुम मोबाइलों से संबंधित दर्ज सनहा के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर रामगढ़ सहित रांची, हजारीबाग, बोकारो व अन्य जिलों से गुम या चोरी हुए 44 मोबाइल फोन बरामद किए. बरामद सभी मोबाइल को सत्यापन के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया.

 
किस क्षेत्र से कितने मोबाइल बरामद हुए

 
रामगढ़ थाना - 10

मांडू थाना - 10

पतरातू थाना - 10

वेस्ट बोकारो ओपी - 4

तकनीकी शाखा - 3

भदानीनगर ओपी - 3

बरकाकाना ओपी - 1

बासल - 1

बरलंगा - 1

गोला - 1

कुल – 44 मोबाइल फोन

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही