Ranchi: अपहृत व्यक्ति को रामगढ़ पुलिस ने अपराधियों के चंगुल से सकुशल बरामद किया है. एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया. जिनमें पटना का रहने वाला अमित कुमार और रामगढ़ का रहने वाला रविश मुण्डा मुंडा शामिल है. इनके चंगुल से पुलिस ने धनंजय कुमार नाम के युवक को सकुशल बरामद किया है. पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, मैगजीन में छह जिंदा गोली,नशा में प्रयुक्त करने वाला छह रिडोफ इंजेक्शन समेत अन्य सामान बरामद किया है. रविवार को एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 18 जनवरी को सूचना प्राप्त हुआ कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिद्धू कान्हू फुटबॉल ग्राउण्ड के पीछे स्थित कुलदीप साव के मकान में किसी व्यक्ति को अपहरण कर छिपाकर रखा गया है.
अपहृत व्यक्ति को रामगढ़ पुलिस ने अपराधियों से कराया सकुशल मुक्त,दो गिरफ्तार, हथियार बरामद
Last Updated: Jan 19, 2025 12:00 AM (IST)