Search

 
 
 

रांची से अपहृत युवक को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, पांच आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

पुलिस के अनुसार रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजू साव का शनिवार को कथित तौर पर पुराने विवाद के चलते अपहरण कर लिया गया था.अपहरणकर्ता उन्हें बोलेरो वाहन से रामगढ़ जिले के घाटो ओपी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे.
 

Ramgarh :  रांची से कथित रूप से अपहृत एक युवक को रामगढ़ जिले के कुजू क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल मुक्त करा लिया है. रांची पुलिस और कुजू पुलिस ने संयुक्त अभियान चला कर अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को जब्त कर लिया, जबकि पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस अपने साथ ले गई.

 

पुलिस के अनुसार रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजू साव का शनिवार को कथित तौर पर पुराने विवाद के चलते अपहरण कर लिया गया था.अपहरणकर्ता उन्हें बोलेरो वाहन से रामगढ़ जिले के घाटो ओपी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे.

 

घटना की जानकारी मिलते ही अरगोड़ा थाना एवं रांची सदर थाना की पुलिस सक्रिय हो गई और संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया. साथ ही रामगढ़ जिले की कुजू पुलिस को भी तत्काल सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कुजू पुलिस ने नया मोड़ फोरलेन पर घेराबंदी कर वाहनों की नया मोड़ फोरलेन पर घेराबंदी कर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी.

 

कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो वहां पहुंची, जिसे रांची पुलिस ने कुजू पुलिस के सहयोग से रोक लिया. वाहन की तलाशी के दौरान अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. मौके से बोलेरो वाहन को जब्त कर पांच संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया.

 

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए रांची पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और इसी कारण आरोपियों की पहचान तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक तथ्यों का खुलासा किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही