Search

 
 
 

रामगढ़ : अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त

 
Ramgarh: रजरप्पा थाना पुलिस ने शुक्रवार को छापामारी अभियान चलाकर अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर पकड़ा. पुलिस दुलमी प्रखंड के जमीरा पंचायत अंतर्गत कुरुम गांव से कोयला लदा ट्रैक्टर पकड़ कर थाना ले आयी. छापामारी अभियान का नेतृत्व रजरप्पा थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर कोयला लोड कर दुलमी प्रखंड के कुरुम की तरफ जा रहा है. जिसे अभियान चलाकर पकड़ा गया है. ट्रैक्टर में लगभग तीन टन अवैध कोयला लोड है. हालांकि पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा. ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. जबकि ट्रैक्टर मालिक व चालक पर कोल माइंस एक्ट व वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अभियान से कोयला चोरों में हड़कंप है. छापामारी अभियान में पुलिस के कई जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/first-list-of-congress-candidates-released-ticket-to-rahul-from-wayanad-bhupesh-baghel-from-rajnandgaon-shashi-tharoor-from-thiruvananthapuram/">कांग्रेस

उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, वायनाड से राहुल, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर को टिकट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही